तिल्दा के राजस्व प्रकरण शिविर में 195 प्राप्त आवेदनों में से 137 का हुआ त्वरित निराकरण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

तिल्दा के राजस्व प्रकरण शिविर में 195 प्राप्त आवेदनों में से 137 का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर
तिल्दा तहसील के राजस्व प्रकरणों- नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु आज तहसील कार्यालय में सवेरे 10:30 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कई हितग्राहियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई एवं बी सी साहू,अनुविभागीय अधिकारी (रा0 ) , तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों के कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 137आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया और 58 आवेदन प्रक्रियाधीन है। शिविर में आज नामांतरण प्रकरण के 12 प्राप्त आवेदनों में 4 निराकृत किए गए और 8 प्रक्रियाधीन है। इसी तरह खाता विभाजन के 6 प्राप्त आवेदनों में 1 निराकृत किया गया और 5 प्रक्रियाधीन है। बटांकन के 9 आवेदन प्राप्त हुए ।जिसमें से 5 का निराकरण हुआ तथा शेष चार प्रक्रियाधीन है। सीमांकन प्रकरण के 10 प्राप्त आवेदनों में से सभी प्रक्रियाधीन है। ऋण पुस्तिका के 7 प्राप्त आवेदनों में 6 निराकृत किए गए और 1 प्रक्रियाधीन है।

इसी प्रकार आय प्रमाण पत्र के 53 आवेदन , जाति प्रमाण पत्र के 42 आवेदन तथा निवास प्रमाण पत्र के 10 आवेदन प्राप्त हुए। आय ,जाति और निवास पत्र के प्राप्त सभी आवेदनों में से सभी का निराकरण किया गया। जन्म प्रमाण पत्र के 2 प्राप्त आवेदनों में से दोनो का निराकरण हुआ । अन्य प्रकरणों के 40 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 11 का निराकरण किया गया और 29 प्रक्रियाधीन है।

Related Articles

Back to top button