मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत पर सोलर पैनल लगाते समय 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया युवक, एम्स में भर्ती

रायपुर। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रविवार शाम सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत पर काम कर रहा 32 वर्षीय युवक शैलेश पारधी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गया।

घटना शाम करीब 4 बजे की है। घायल शैलेश को इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। मामलें में जांच पुलिस कर रही है।

उरला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चंगोराभाठा निवासी शैलेश पारधी उरला के राजेंद्र नगर में संजय साहू के यहां सोलर पैनल लगाने का काम कर रहा था।

इसी दौरान छत पर काम करते हुए वह पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में शाम चार बजे आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

एम्स में कराया गया भर्ती

शैलेश को गंभीर हालत में उसके साथियों और स्थानीय लोगों ने एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के दौरान छत पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? युवक किस तरह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया? बहरहाल मामलें में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button