बंगाल शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला: ED ने अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को गिरफ्तार किया, 350 करोड़ रुपए का है घोटाला

बंगाल शिक्षक भर्ती मामले में घोटाला: बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही ED ने मंगलवार देर रात सुजाय कृष्ण भद्र को अरेस्ट कर लिया। सुजाय TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते हैं।
पिछले हफ्ते केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद भद्रा ED के सामने पेश हुए थे। वह इससे पहले CBI के सामने कई बार पेश हो चुके हैं। CBI भी इस भर्ती घोटाले की जांच कर रही है।
घोटाले को लेकर अभिषेक बनर्जी से भी पूछताछ हुई। यह घटना पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की जांच के संदर्भ में हुई। CBI ने 20 मई को अभिषेक बनर्जी को बुलाया था और उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की गई। हालांकि, बाद में बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की और उन्होंने अपील की कि एजेंसी किसी भी कठोर कदम का इस्तेमाल न करें।
26 मई को सुप्रीम कोर्ट ने बनर्जी को राहत नहीं दी। उच्चतम न्यायालय ने ED और CBI की जांच पर रोक लगाने से मना कर दिया। इसके अलावा, कोलकाता हाई कोर्ट ने 25 लाख के जुर्माने के फैसले पर रोक लगा दी। कोलकाता हाई कोर्ट ने 18 मई को जांच एजेंसियों को बनर्जी से पूछताछ करने की अनुमति दी थी।
जस्टिस जेके माहेश्वरी और पीएस नरसिम्हा की वेकेशन बेंच ने बताया कि वे अपनी छुट्टियों के बाद इस मामले की सुनवाई करेंगे। उन्होंने सुनवाई की तारीख के रूप में 10 जुलाई को तय किया है।



