उत्तराखंड में 4 दिन में दूसरी बार डोली धरती - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

उत्तराखंड में 4 दिन में दूसरी बार डोली धरती

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात 8:07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक महसूस हुए इन झटकों से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि राज्य में चार दिनों के भीतर भूकंप का यह दूसरा झटका है। इससे पहले मंगलवार रात को भी उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

4 दिन में दूसरी बार कांपी जमीन

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में 8:07 बजे जैसे ही जमीन हिली, लोग सतर्क हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि झटकों के तुरंत बाद स्थिति सामान्य हो गई।

इससे पहले बागेश्वर में था भूकंप का केंद्र

चार दिन पहले, यानी मंगलवार रात करीब 10:23 बजे भी उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी और इसका केंद्र बागेश्वर जिले में स्थित था। बागेश्वर के बाद अब उत्तरकाशी में भूकंप महसूस होने से प्रशासनिक तंत्र भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button