बड़ी खबर : कुनकुरी थाना में धरने में बैठे विष्णु देव साय, महिला से बदसलूकी और मोबाइल छीनने पर भड़के - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बड़ी खबर : कुनकुरी थाना में धरने में बैठे विष्णु देव साय, महिला से बदसलूकी और मोबाइल छीनने पर भड़के

कुनकुरी/जशपुरनगर। CG Politics: बीजेपी की महिला कार्यकर्ता से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज द्वारा बदसलूकी और मोबाइल छीनने के मामले में शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी के विधायक प्रत्याशी विष्णु देव साय कुनकुरी थाना में धरने में बैठे हैं।

 

 

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता मंजूभगत ने पुलिस से किए गए शिकायत में बताया है कि 12 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे यूडी मिंज, 10-12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर में जबरन अंदर घुस आए और धक्का मुक्की करते हुए, हाथ से मोबाइल छीन लिया।

 

 

पीड़िता के अनुसार यूडी मिंज और कांग्रेस के कार्यकर्ता, भाजपा के लाड़ली बहना योजना के लिए भरवाए जा रहे फ़ार्म का विरोध कर रहे थे। इसके साथ ही उनके द्वारा, गांव मे चुनावी कार्यालय खोलने के लिए कमरा दिए जाने से भी यूडी मिंज उनसे नाराज थे। पीड़िता ने पुलिस से मामले मे मिंज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

बता दें कि भाजपा की महिला कार्यकर्ता मंजू भगत से विवाद करते और उनसे मोबाइल छीनने का वीडियो, इंटरनेट मिडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में इंटरनेट मीडिया मे वीडियो प्रसारित होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज ने भी ब्यान जारी कर सफाई दी है उनका कहना है की भाजपा आचार संहिता का उलघ्न करते हुए, केरडीह मे महतारी बंदन योजना का फ़ार्म भरवा रही थी।

 

 

इसकी सूचना मिलने पर वे कार्यकर्ताओं के साथ मौक़े पर पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि जो योजना अभी लागू नहीं हुई है, उसका फ़ार्म भरवाना पूरी तरह से गलत है। इसकी शिकायत मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, चुनाव आयोग से कर चुके हैं। उन्होंने ने भी कुनकुरी के रिटनिंग अधिकारी से इसकी शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button