छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी ठेकेदार फिर रायपुर में जुटेंगे, बनेगी मोर्चा खोलने की रणनीति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी ठेकेदार फिर रायपुर में जुटेंगे, बनेगी मोर्चा खोलने की रणनीति

रायपुर(realtimes) प्रदेश भर के सरकारी ठेकेदार अपनी मांगे पूरी न हाेने पर एक बार फिर से सभी सरकारी विभागों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। इसको लेकर 16 सितंबर को प्रदेश के सभी ठेकेदारों को छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने रायपुर बुलाया है। इसमें अब तक मांगों के पूरा न होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा, विभाग के अधिकारियों का रवैया ठेकेदारों के प्रति ठीक नहीं है। निर्माण विभागों में विसंगतियों की वजह से प्रदेश के अनेक सेक्टर में सरकारी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हमारी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसलिए उन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आगे होने वाले निर्माण कार्यों को बंद करने के संबंध में बैठक में निर्णय लेंगे। श्री शुक्ला का कहना, लोक निर्माण विभाग के एडीबी प्रोजेक्ट से बन रही सड़कों के निर्माण की गति काफी धीमी है। इसके लिए अधिकारी ही जिम्मेदार है, क्योंकि तय समय पर सड़क निर्माण के रास्ते की बाधाओं का निराकरण नहीं कर सके हैं। उसका नतीजा जा हुआ है कि आज तक केवल 50 प्रतिशत ही निर्माण हो पाया है।

Related Articles

Back to top button