ख़ास ख़बर: RSS की बैठक में शताब्दी वर्ष के लिए भी बनेगी बड़ी याेजना

रायपुर(realtimes) राजधानी रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इनहाउस अखिल भारतीय समन्वय बैठक चल रही है। बैठक का उद्घाटन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया। है। बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। बैठक में गांवों के विकास, पर्यावरण, शिक्षा, सामाजिक समरसता वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ताे चर्चा होगी ही, साथ ही आरएसएस के शताब्दी वर्ष काे लेकर भी देश भर के लिए बड़ी याेजना बनेगी। इसमें लगातार कई कार्यक्रम हाेंगे। आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी। अब स्थापना का शतक पूरा हाेने में तीन ही साल बचे हैं।
बैठक में जिन मुद्दाें पर चर्चा हाेनी है, उसमें गौसेवा, कुटुंब प्रबोधन आदि विषयों पर शामिल हैं। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इस बैठक से पहले यहां पर तीन दिनों तक निर्णय टोली के सदस्यों के साथ मोहन भागवत से एजेंडे तय किए हैं। अब तीन दिनों तक तय एजेंडों पर मंथन होगा। पहले दिन करीब एक दर्जन एजेंडाें पर मंथन के बाद फैसला कर लिया गया है। दूसरे दिन भी करीब एक दर्जन एजेंडाें पर मंथन के बाद फैसला हाेगा।
बैठक में ये शामिल

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, अरूण कुमार, मुकुंदा और रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, वी. भाग्गया, विद्या भारती के महामंत्री गोविंद महंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चौहान, महामंत्री निधि त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्रसेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांतक्का, कार्यवाहिका अन्नदानम सीताक्का, सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत सहित 240 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हैं।



