हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार: घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत और निफ्टी 0.38 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए। आज एक्सिस बैंक, रिलायंस, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने शानदार तेजी के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के शेयर एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
427.40 अंकों की तेजी लेकर बंद हुआ सेंसेक्स
मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 427.40 अंकों (0.52 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 82,532.19 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 96.30 अंकों (0.38 प्रतिशत) की तेजी के साथ 25,387.40 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी।
निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद
हफ्ते के दूसरे दिन, सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
एक्सिस बैंक के शेयरों में शानदार तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि, आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.95 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।
मंगलवार को इन शेयरों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार
सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.01 प्रतिशत, एसबीआई 1.74 प्रतिशत, टीसीएस 1.67 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.56 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.49 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.49 प्रतिशत, इंडिगो 1.34 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.17 प्रतिशत, एटरनल 1.09 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.99 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.93 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.70 प्रतिशत, एलएंडटी 0.49 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.49 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.28 प्रतिशत, सन फार्मा 0.17 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
आज इन शेयरों ने कराया नुकसान
वहीं दूसरी ओर, आज पावरग्रिड के शेयर 1.53 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.43 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.61 प्रतिशत, ट्रेंट 0.59 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.56 प्रतिशत, बीईएल 0.44 प्रतिशत, टाइटन 0.34 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.23 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.23 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।



