नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ का आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन आरम्भ

रायपुर।
चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी नियमित , संविदा और डेली वेजेस स्टाफ नर्सेज द्वारा 9 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन आन्दोलन कल से आरम्भ हो रहा है । सभी 10 मेडिकल कॉलेज के कैंपस में यह आंदोलन होगा आंदोलन का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।संघ की प्रमुख मांग 2018 में गठित कमेटी की रिपोर्ट को लागू करना और संविदा स्टाफ, डेली वेजेस स्टाफ और NHM स्टाफ के नियमितीकरण की मांग है।रायपुर और राजनांदगांव के पदाधिकारियों द्वारा कल से किए जा रहे आंदोलन की सूचना माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय जी को आज पुनः दे दी गई है । आयुक्त चिकित्सा शिक्षा कार्यालय मे भी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन की सूचना दे दी है । 2018 की कमेटी की रिपोर्ट की अनुशंसाओं पर कार्य जारी है इस बात से अवगत कराया गया है ।संघ के पदाधिकारियों को या आश्वासन संतोषजनक नहीं लगा । अतः कल 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन आरम्भ होगा। आंदोलन के 2 से 3 दिनों में ग्रेड पे का आदेश जारी नहीं होता है तो संचालक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में कार्यरत समस्त नर्सिंग संवर्ग शनिवार 21 नवंबर में नया रायपुर धरना प्रदर्शन स्थल में माननीय मुख्यमंत्री जी के घेराव के लिए एकत्रित होगा , ये घोषणा सचालक स्वास्थ्य सेवाओं के सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता में की गई है ।



