भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने को लेकर CM Kejriwal ने PM Modi को लिखा पत्र, कहा- 130 करोड़ लोगों की भी यही इच्छा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने को लेकर CM Kejriwal ने PM Modi को लिखा पत्र, कहा- 130 करोड़ लोगों की भी यही इच्छा

नई दिल्ली: राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय नोटों पर माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की तस्वीर लगाने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की मांग रखी थी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी, देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ श्री गणेश जी-माता लक्ष्मी जी की तस्वीर हो। आजादी के 75 साल बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है और देश की अर्थव्यवस्था भी काफी खराब है। हमारे देश की हालात इतनी खराब क्यों है और देश में इतने गरीब लोग क्यों है… क्यों ?”

उन्होंने आगे कहा, “हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है लेकिन इसी के साथ हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए, ताकि हमारी कोशिशें रंग लाए। सही नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा।’

Related Articles

Back to top button