मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राहुल गांधी पहुंचे संतोख सिंह चाैधरी के घर, गले लगाकर परिवार को बंधाया ढांढस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिवंगत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चाैधरी के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

राहुल गांधी ने संतोख चौधरी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Back to top button