राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की आपस में जमकर तू-तू-मैं-मैं, पुलिस तक पहुंची शिकायत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की आपस में जमकर तू-तू-मैं-मैं, पुलिस तक पहुंची शिकायत

रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें राधिका ने प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर दुव्र्यवहार की शिकायत की है। यह पूरा घटनाक्रम कल राजीव भवन में गुजरा। राधिका ने पूरे मामले का वीडियो भी बनाया है। खेरा को राष्ट्रीय नेतृत्व मे दिल्ली से रायपुर भेजा है। राधिका ने पूरे मामले की दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कर दी है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ। चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस हुई। तू-तू मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगी। कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेरा को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हड़काया तो, इसका वीडियो भी खेरा ने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेरा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं।

Related Articles

Back to top button