बस्ती उजाड़ने की बात मेरे समय भी आई थी पर सीएम भूपेश ने मना किया था-अकबर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बस्ती उजाड़ने की बात मेरे समय भी आई थी पर सीएम भूपेश ने मना किया था-अकबर

रायपुर। ग्राम नकटी में गरीबों के मकान उजाड़ने के मामले में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा- नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में 41 गांव है। पूर्व में मैं इस विभाग(आवास एवं पर्यावरण) का मंत्री था, अभी ओपी चौधरी है। मेरे मंत्रित्व काल में नकटी गांव की बस्ती तोड़ने के बारे में बात आई थी, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह करने के लिए मना किया था। श्री अकबर ने कहा है कि नवा रायपुर में ऐसे 50 से अधिक स्थान हैं जहां विधायक कॉलोनी बनाई जा सकती है। लेकिन वर्तमान सरकार की प्राथमिकता जमीन बेचना है तो कोई क्या कर सकता है।

ग्रामीणों का आरोप और विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों के समय से उनके कब्जे में है और वे वर्षों से यहाँ निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना उनकी बात सुने प्रशासन ने जबरन कार्रवाई की। सबसे विवादित पहलू यह सामने आया कि जिन मकानों को तोड़ा गया, उनमें से कई घर प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बनाए गए पक्के मकान थे। कई परिवारों ने बैंक से लोन लेकर अपने घर बनाए थे।
कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी मौके पर विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button