मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिठाई दुकान की मिठाई में मिले कीड़े, ब्रेड फैक्ट्री में घूमते मिले चूहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक के चाकू से अपना गला काटने की घटना के बाद खुद की बलि देने की अफवाह फैल गई।

मामला बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम रगदा का है। यहां 28 वर्षीय अमीर साय ने शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पिता ने पारिवारिक झगड़े को बताया वजह

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अमीर साय का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। गले में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल सूरजपुर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम के मुताबिक, युवक के पिता ने पारिवारिक झगड़े के बाद खुद चाकू से गला काटने की जानकारी दी है।

देवी-देवता के नाम पर बलि देने की चर्चा

घटना के बाद इलाके में युवक द्वारा देवी-देवता के नाम पर खुद की बलि देने की चर्चा फैल गई। इसे लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की बातें होने लगीं। हालांकि, सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने बलि देने से जुड़ी अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी में घटना की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है।

मेडिकल कॉलेज से बिना इलाज लौटने की चर्चा

युवक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद वहां से बिना इलाज कराए लौटने की बात भी सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बसदेई चौकी प्रभारी रघुवंश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में चौकी में फिलहाल कोई सूचना दर्ज नहीं है। उन्होंने भी युवक के घायल होने और मेडिकल कॉलेज से बिना उपचार कराए लौटने की बात सुनी है।

फिलहाल युवक की स्थिति और मेडिकल कॉलेज में इलाज से जुड़ी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के वास्तविक कारणों और आगे की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button