मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

गेल ने दूसरी तिमाही में 4,650 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की (जुलाई-सितंबर) दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

गेल का मुनाफा दूसरी तिमाही में 110 फीसदी बढ़कर 4,650 करोड़ रुपये रहा है, जबकि रेवेन्यू 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ा। कंपनी ने गेल गैस के आईपीओ को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ यानी मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 4,650 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,217 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में करीब 110 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

गेल ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ा, जो 45,924 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि, इस दौरान कंपनी के खर्च में भी 23 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कंपनी ने कहा कि नेचुरल गैस मार्केटिंग कारोबार में मजबूत ग्रोथ से मुनाफे को सहारा मिला है। वहीं, गेल गैस के आईपीओ के लिए भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

गेल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी हमारी टीमों ने बेहतरीन लचीलापन और तत्परता दिखाई है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि तमाम मुश्किलों के बावजूद कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

उन्होंने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना और बिना किसी बाधा के आपूर्ति सुनिश्चित करना रही है।

साथ ही, कंपनी ने परिचालन दक्षता बढ़ाने, व्यावसायिक लचीलेपन को मजबूत करने और सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा है।

उल्लेखनीय है कि गेल देश की सबसे बड़ी नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल है। इसके कारोबार में गैस की खरीद-बिक्री, पाइपलाइन के जरिए गैस की सप्लाई और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button