मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BJP MP : एम्स जैसे संस्थानों में प्रशासनिक पदों पर डॉक्टरों नहीं अधिकारियों की नियुक्ति हो

नयी दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि एम्स जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में प्रशासनिक पदों पर डॉक्टरों के बजाय अधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए। लोकसभा में भाजपा के उदय प्रताप सिह ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि अखिल आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में पिछले दिनों मरीजों को गलत तरह से रक्त चढ़ाये जाने संबंधी कुछ मामले सामने आये हैं जिनमें चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनियमितता वाली गतिविधियों का पता चला है।

उन्होंने सरकार से इस विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि एम्स जैसे संस्थानों में प्रशासनिक पदों पर भी चिकित्सक होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन अलग विषय है जो क्षमता पर निर्भर करता है। सिह ने मांग की कि एम्स जैसे संस्थानों में ऐसे प्रमुख पदों पर प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button