Goldy Brar : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या,अमेरिका में गोली मारने का दावा,इन गैंगस्टर्स ने ली हत्या की जिम्मेदारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Goldy Brar : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या,अमेरिका में गोली मारने का दावा,इन गैंगस्टर्स ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पंजाबी सिंगर सिंद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत की खबर सामने आई है.एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने इस बात का दावा किया है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार यानि 30 अप्रैल शाम 5.25 बजे गोल्डी बराड़ को गोली मार दी गई.

कैसे की गई हत्या ?

जानकारी के अनुसार गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर खड़ा था.इसी दौरान वहां कुछ बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए.एक चैनल को अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 लोगों को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जिसमें से एक की मौत हो चुकी है.

इन गैंगस्टर्स ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि बराड़ के विरोधी गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है.दुश्मनी के चलते गोलियां चलवाने का दावा किया है.हालांकि गोल्डी बराड़ की मौत को लेकर अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है.वहीं इस पूरे मामले पर लॉरेंस या किसी अन्य गैंगस्टर की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Related Articles

Back to top button