TATA Motors ने लखनऊ में लांच की अपनी नई अल्ट्रोज आईसीएनजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

TATA Motors ने लखनऊ में लांच की अपनी नई अल्ट्रोज आईसीएनजी

लखनऊ: आटोमाेबाइल के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को सीएनजी के बाजार में एक नयी क्रांति का आगाज करते हुये नवाब नगरी लखनऊ में अल्ट्रोज आईसीएनजी की लॉन्चिंग की। सात लाख 55 हजार रूपये से लेकर दस लाख 55 हजार रूपये की एक्स शो रूम कीमत वाली कारों को नए एडवांस फीचर्स और देश की पहली ट्विन सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है, जिसमें सामान रखने के लिये पर्याप्‍त जगह है। अल्ट्रोज आईसीएनजी में वॉयस अस्सिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और एयर प्यूरिफायर शामिल हैं। टियागो और टिगोर की सफलता के बाद अल्ट्रोज आईसीएनजी कंपनी की तीसरी ऐसी सीएनजी गाड़ी है, जो उपभोक्ताओं को केवल पर्सनल सेग्मेंट में ऑफर की जा रही है।

Related Articles

Back to top button