Asian Games 2026: भारत ने दिया 212 रन का टास्क, 19 रन से झुका पाकिस्तान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Asian Games 2026: भारत ने दिया 212 रन का टास्क, 19 रन से झुका पाकिस्तान

एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 192 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अपना 19वां गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 68 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 39 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने मोर्चा संभाला और 87 रनों की अहम साझेदारी कर भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी।

सैम अयूब को शिवम दुबे ने 15वें ओवर में आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाने लगी। हालांकि हसन नवाज ने आखिरी ओवर तक संघर्ष जारी रखा और 96 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

जसप्रीत बुमराह का 19वां ओवर भी मुकाबले में अहम साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और आखिरकार पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता था। अब पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाल दिए हैं। एशियन गेम्स में यह भारत का 19वां स्वर्ण और कुल 81वां पदक है।

Related Articles

Back to top button