Top News
Imran Khan ने चुनाव आयोग को दी 10 अरब रूपये के मानहानि केस की धमकी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव आयोग (ईसीपी) पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने अयोग्य घोषित कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है और इसको लेकर वह उसके (चुनाव आयोग) खिलाफ दस अरब रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। खान ने यह बात ‘लॉन्ग मार्च’ के चौथे दिन अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कही।



