मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

अंबेडकर नगर के रोहित ने पावरलिफ्टिंग में जीते दो गोल्ड, बढ़ाया जिले का मान

अंबेडकर नगर। जनपद के होनहार युवा रोहित नन्दन त्रिपाठी ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जनपद उन्नाव में आयोजित नॉर्दर्न इंडिया एवं उत्तर प्रदेश स्टेट पावरलिफ्टिंग एंड ओपन यूपी स्टेट बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2026 में रोहित ने 93 किग्रा मास्टर वन श्रेणी में उत्तर प्रदेश और नॉर्दर्न इंडिया स्तर पर दो गोल्ड मेडल हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

रोहित नन्दन त्रिपाठी ग्राम बेलवारी गुवाव, थाना इब्राहिमपुर के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता विमला पति त्रिपाठी, चाचा एडवोकेट सुभाष त्रिपाठी और बड़े भाई आलोक रंजन त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रोहित शुरू से ही कुशल एथलीट एवं धावक रहे हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर अंबेडकर नगर का खिताब भी हासिल किया था।

वर्तमान में रोहित नन्दन त्रिपाठी उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में उन्नाव में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ खेल के प्रति उनका जुनून और निरंतर मेहनत आज उनकी सफलता का आधार बनी है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button