मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सूरत की ‘श्मिटेन’ चॉकलेट से इरोड के ताड़ के गुड़ तक

Meta Boxes

Use up and down arrow keys to resize the meta box pane.

Move upMove downShow or hide panel

Header

Open categories menu

Always shows categories navigation on this pageCustom header for this page None Default header layout MAIN header

If you are using our header builder for your header configuration you can select different layout from the list for this particular page.

Move upMove downShow or hide panel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए सूरत की ‘श्मिटेन’ (Schmitten) चॉकलेट ब्रांड की सराहना की और कहा कि यह ‘मेड इन इंडिया’ फाइन चॉकलेट ब्रांड के रूप में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने देश में स्टाइलिश चॉकलेट बुटीक के नए चलन का भी जिक्र किया, जहां भारतीयता की झलक के साथ अनुभव मिलता है।

श्मिटेन एक भारतीय चॉकलेट और कन्फेक्शनरी ब्रांड है, जिसकी स्थापना राजहंस न्यूट्रिमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (राजहंस ग्रुप का हिस्सा) के तहत हुई थी, इसका मुख्यालय सूरत में है और यह लग्जरी चॉकलेट्स, हॉप्पिट्स व कस्टम गिफ्ट कॉम्बो जैसी श्रेणियों में 50 से अधिक तरह की चॉकलेट पेश करता है।

स्टार्टअप्स के नवाचार और कच्छ के ऊंट के दूध का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न हिस्सों के उद्यमी चॉकलेट बनाने में नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं और कई स्टार्टअप स्थानीय सामग्रियों से नए फ्लेवर तैयार कर नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे किसानों, महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं।

उन्होंने गुजरात के कच्छ क्षेत्र और चॉकलेट के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए बताया कि अमूल स्थानीय ऊंट पालकों के दूध का उपयोग कर चॉकलेट, केसर के स्वाद वाला दूध और ‘राजभोग’ आइसक्रीम जैसे उत्पाद बनाता है।

इरोड के ताड़ के गुड़ और नशे की चुनौती पर बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के इरोड का ऑर्गेनिक ताड़ का गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है, जिसमें पारंपरिक स्वाद के साथ उच्च गुणवत्ता है।

इसके अलावा उन्होंने नशे की लत को युवाओं के सपनों के सामने बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि देश में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ जोरों पर चल रहा है, जबकि इससे पहले की मन की बात में उन्होंने कहा था कि आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता।

Related Articles

Back to top button