GR चुरेंद्र बने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव, एके मसीह को मिली ये जिम्मेदारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

GR चुरेंद्र बने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव, एके मसीह को मिली ये जिम्मेदारी

 रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने दो आईएएस ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक,  छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सचिव आईएएस गोविन्दराम चुरेन्द्र को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव आईएएस आनंद कुमार मसीह को अब छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार का सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button