State
CG Politics: मंत्री गुरु रुद्रकुमार के काफिले पर पथराव, बाल बाल बचे नवागढ़ के प्रत्याशी

मुंगेली/नवागढ़। CG Politics: नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर देर रात हमला हुआ है। नवागढ़ ब्लॉक में मुंगेली के करीब झाल गांव में देर रात उनके काफिले पर पथराव किया गया है।
इस घटना में गुरु रुद्र कुमार और उनकी टीम सुरक्षित है। जबकि गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बता दें कि गुरु रुद्र कुमार को नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशित बनाए जाने पर स्थानीय स्तर पर उनका विरोध पार्टी में किया जा रहा है। पथराव करने वाले कौन थे इसका पता नहीं लग पाया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।



