CG- 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. दो विषयों में हो गई थी फेल.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. दो विषयों में हो गई थी फेल..








जांजगीर-चांपा।  जांजगीर-चांपा जिले में फेल होने की वजह से एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा निशा मानिकपुरी है और वह शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कुटरा में कक्षा 12 वीं में पढाई करती थी। दो विषयों में फेल हो गई थी, जिसकी वजह से वह परेशान थी। मामला पामगढ थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी का है।

कल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद वह दो विषयों में फेल हो गई थी। जिसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की का शव घर में पंखे में लटका हुआ मिला। वहीं पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






Related Articles

Back to top button