मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ड्रिलिंग एक और दिन के लिए रुकी, अंदर फंसे श्रमिकों का इंतजार बढ़ा

उत्तरकाशी, 24 नवंबर (ए) उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 12 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जारी बचाव अभियान के दौरान आई तकनीकी अड़चन के कारण कई घंटों तक ड्रिलिंग के रुके रहने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि इसे अगले दिन फिर से शुरू किया जाएगा, लेकिन एक दिन बाद शुक्रवार शाम तक ड्रिलिंग नहीं शुरू की जा सकी।.

अधिकारियों ने दोपहर में कहा कि तकनीकी मुद्दों को सुलझा लिया गया है और वह ड्रिलिंग कुछ घंटों में फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ऑगर मशीन के लगभग 12 मीटर के शेष हिस्से में ड्रिलिंग फिर से शुरू करने की जानकारी शुक्रवार शाम तक नहीं दी गई। .

Related Articles

Back to top button