ऑस्ट्रेलिया का दौरा पहली बार करेंगे ये 8 खिलाड़ी, स्क्वाड में मिला है मौका

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है। टीम इंडिया में कुल 18 खिलाड़ियों को मौका मिला है। जिसमें से 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टीम इंडिया की तरफ से ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। इस खिलाड़ियों ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
इन 8 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए यशस्वी जयसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है। यशस्वी जयसवाल का चुना जाना तया था, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन को उनके घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के कारण मौका मिला है। अभिमन्यु ईश्वरन पहली बार टीम इंडिया के खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इसके अलावा यशस्वी जयसवाल के लिए भी यह पहला मौक होने जा रहा है।

नीतिश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा भी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं। नीतिश कुमार रेड्डी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। वहीं हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। यह दोनों प्लेयर पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का टीम इंडिया के स्क्वाड का चुना जाना तय था। इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू काफी पहले कर लिया है, लेकिन यह दोनों पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। इससे पहले दोनों ने टीम इंडिया के खिलाड़ी रहते हुए ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया था। सरफराज खान मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर होंगे।

आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल है। टीम इंडिया के पेस अटैक को बढ़ाने के लिए इन दोनों प्लेयर्स को शामिल किया गया है। आकाश दीप अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा लंबे इंजरी ब्रेक के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी पहली बार बतौर टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।y
आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल है। टीम इंडिया के पेस अटैक को बढ़ाने के लिए इन दोनों प्लेयर्स को शामिल किया गया है। आकाश दीप अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा लंबे इंजरी ब्रेक के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी पहली बार बतौर टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।