मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

इंडिया की नजरें कीवी टीम की पहली पारी को समेटने पर 

भारत बनाम न्यूजीलैंड:भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में 27 नवंबर से खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर बना लिया था, जिसके बाद अब दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया की नजरें मेजबान कीवी टीम की पहली पारी को जल्द से जल्द समेटने पर रहने वाली हैं।

पहले दिन के खेल में न्यूजीलैंड ने गंवाई आधी टीम
क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसमें उनके कप्तान टॉम लैथम के बल्ले से जहां अर्धशतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल पहले दिन के अंत में 53 रन बनाकर नाबाद थे। भारतीय टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें आकाश दीप ने अपनी गेंदों से सबसे ज्यादा प्रभावित किया जो दो विकेट लेने में कामयाब रहे। इसके अलावा बुमराह पहले दिन के खेल में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके जिसमें दूसरे दिन के खेल में उनके प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत – केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड – टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

 

Related Articles

Back to top button