खुदरा कारोबार क्षेत्र के अनुभवी अरविंद मेदीरत्ता बने हिप्पो स्टोर्स के बने सीईओ  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

खुदरा कारोबार क्षेत्र के अनुभवी अरविंद मेदीरत्ता बने हिप्पो स्टोर्स के बने सीईओ 

नयी दिल्ली;खुदरा कारोबार क्षेत्र के अनुभवी अरविंद मेदीरत्ता निर्माण सामग्रियों की बिक्री करने वाली कंपनी हिप्पो स्टोर्स टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाए गए हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उद्योग जगत से जुड़े सूत्रों ने कहा कि मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के पूर्व सीईओ मेदीरत्ता ने डालमिया भारत समूह की फर्म हिप्पो स्टोर्स टेक्नोलॉजी के सीईओ का दायित्व संभाल लिया है। वह समूह के चेयरमैन पुनीत डालमिया को सीधे रिपोर्ट करेंगे।

हिप्पो स्टोर्स के जरिये घरों के निर्माण एवं मरम्मत से जुड़ी सामग्रियों को एक मंच पर मुहैया कराया जाता है।  इसके पहले मेदीरत्ता फरवरी, 2016 से मई, 2023 तक मेट्रो कैश एंड कैरी के मुखिया थे। रिलायंस रिटेल के हाथों मेट्रो कैश एंड कैरी का अधिग्रहण सौदा पूरा करने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

Related Articles

Back to top button