वर्षो का सपना हुआ साकार, विधायक विकास ने बाटा पट्टा तो खिले हर चेहरे, मिलकर मनाई खुशियां

रायपुर(realtimes) आम जनों के बीच खुद विधायक विकास उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ पहुँच कर हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया। क्षेत्र की जनता पट्टा मिलने के बाद खूब पटाखों की आतिशबाजी और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर दीपावली के त्यौहारों जैसी खुशियां मनाई।
पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा पट्टे का वितरण किया जा रहा है, जिस सपने को क्षेत्र की जनता ने कई दशकों से अपने दिलों में संजोया था। आज वह पूरा हो रहा है, क्षेत्र की जनता जो अपना आशियाना बसाने का सपना देखा करते थे, उसको अब राज्य की भूपेश बघेल सरकार पट्टा देकर “राजीव गाँधी आश्रय योजना” के माध्यम से उनको आवास बनाने में भी आर्थिक मदद प्रदान कर रही है।
आज जब पट्टा वितरण का कार्य चल रहा था तब क्षेत्र की जनता का उत्साह देखने लायक था, जो सपना उन्होंने सालों पहले देखा था। अब वह पूरा हो रहा है। जिस जमीन पर वह बसे थे। अब वह उनकी होगी, पट्टा मिलने से अपनी जमीन और घर का सपना पूरा होते ही क्षेत्र की जनता अपने विधायक के सामने खूब पटाखे फोड़े, साथ ही आतिशबाज़िया कर पूरा दीपावली का माहौल बना दिया था।
इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने विरोधियों को आड़े हाथ भी लिया और यह कहा कि जो पट्टे के नाम पर लोगों को झूठा तथ्य देकर बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी ऐसे भ्रामक बातें फैलाने वालों से सचेत रहना चाहिए। उनकी बातों को अनसुना करने में ही समझदारी है भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगातार जनता का हित कर रही है।



