सावन में बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा अवसर — नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, श्रावणी स्पेशल ट्रेन में के फेरे बढ़ाए गए

*नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक की गई*
*दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर से सीधे यात्रा की सुविधा,*
रायपुर – 12अगस्त 2026
सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) के दर्शन के लिए जाने वाले शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 01 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 05-05 फेरों के लिए चल रही हैं।
*ट्रेन संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर स्पेशल*
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल 05 ट्रिप चल रही है। अतिरिक्त रूप से यह ट्रेन 18 अगस्त एवं 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को भी चलेगी। इस प्रकार ट्रेन संख्या 08895 कुल 07 ट्रिप संचालित होगी।
*ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्पेशल*
यह ट्रेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक रविवार 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 05 ट्रिप चलेगी। अतिरिक्त रूप से 19 अगस्त एवं 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को भी इसका संचालन किया जाएगा। इस प्रकार ट्रेन संख्या 08896 भी कुल 07 ट्रिप संचालित होगी।
यह स्पेशल ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक है जो सावन के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। वर्तमान में इस ट्रेन में बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित करें और बिना किसी परेशानी के सुखद एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएँ।
इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों पर होने से इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधे एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।



