महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, नौ मामले जेएन.1 उपस्वरूप के - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, नौ मामले जेएन.1 उपस्वरूप के

मुंबई,24 दिसंबर (ए)।महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, जिसके बाद महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,72,135 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों में से नौ जेएन.1 उपस्वरूप से जुड़े हैं। इसके साथ ही राज्य में इस नए स्वरूप जुड़े मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई।बुलेटिन के अनुसार जेएन.1 रोगियों में ठाणे शहर के पांच, पुणे शहर के दो, और पुणे जिले, अकोला शहर और सिंधुदुर्ग जिले के ग्रामीण इलाकों का एक-एक रोगी शामिल हैं। पुणे के एक मरीज ने अमेरिका की यात्रा की थी।

Related Articles

Back to top button