जगदलपुर के कई इलाकों में भूकंप के झटके.. लोग घर से बाहर निकल आए.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जगदलपुर के कई इलाकों में भूकंप के झटके.. लोग घर से बाहर निकल आए..








जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कई इलाकों में बुधवार रात 12 मिनट के अंतराल में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके लगे हैं।

भूकंप रात 7.53 बजे और 8 बजकर 5 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना कर बताया कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद इलाके में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर निकलकर खड़े हो गए।






Related Articles

Back to top button