national
Southern Wisconsin के एक अपार्टमेंट में लगी आग, 6 लोगों की मौत

विस्कॉन्सिनः अमेरिका में हार्टलैंड के विस्कॉन्सिन गांव में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि पहले सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन यह सही संख्या 6 है।
पुलिस ने बताया कि चार मंजिला अपार्टमेंट परिसर में आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।हार्टलैंड के पुलिस प्रमुख टोरिन मिस्को ने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस विभाग के कईं र्किमयों ने इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया।



