भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर भक्तिगीतों की श्रृंखला को मोदी कर रहे ट्वीट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर भक्तिगीतों की श्रृंखला को मोदी कर रहे ट्वीट

रायपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। इस माह 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। कई नये सिंगर इसे लेकर भक्तिमय गीतों की श्रृंखला लोगों को खूब भा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक्स एकाउंट में भगवान राम के भक्तिपूर्ण भजन को साझा कर रहे है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर स्वस्ति मेहुल का एक भजन राम आएंगेऔर जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए भगवान राम के भक्तिपूर्ण भजन  को साझा किया। इस भजन को संगीत पायल देव ने दिया है और इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है।  मोदी ने श्रीराम को समर्पित हंसराज रघुवंशी का भजन भी साझा किया।

मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि  अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर संपूर्ण देश राममय है।” राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए विभिन्‍न प्रकार से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनें।

 

Related Articles

Back to top button