मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रायपुर में REMA का दीपावली मिलन समारोह, 1000 से अधिक सदस्य और परिजन हुए शामिल

रायपुर। रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चन्ट एसोसिएशन (REMA) की ओर से दीपावली मिलन समारोह 2026 का आयोजन रविवार, 22 नवंबर को वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म में किया गया। इस आयोजन में एसोसिएशन के सदस्यों ने परिवार सहित हिस्सा लिया। समारोह में भजन, संगीत, मनोरंजक गतिविधियों और स्वादिष्ट भोजन का सभी ने आनंद लिया।

भजन और संगीत के साथ यादगार बना दीपावली मिलन

कार्यक्रम में तत्त्वा की ओर से भजन जैमिंग और गीत-संगीत की विशेष प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित सदस्यों और उनके परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

400 से अधिक व्यापारियों का संगठन बना REMA

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश नथानी, सचिव मितेश वाढेर और कोषाध्यक्ष योगेश त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि REMA आज 400 से अधिक व्यवसायी सदस्यों का एक विशाल संगठन बन चुका है। इस वर्ष दीपावली मिलन समारोह में सदस्यों और उनके परिजनों सहित लगभग 1000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

व्यापारियों के हित में एकीकृत होलसेल मार्केट की योजना

पदाधिकारियों ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से सदस्यों के हित में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापार को सरल बनाना तथा व्यापारियों को भयमुक्त और लाभप्रद व्यापार के लिए सहयोग प्रदान करना है।

इसी दिशा में एक सर्वसुविधायुक्त एकीकृत होलसेल मार्केट विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

चैम्बर और कैट के पदाधिकारी भी हुए शामिल

समारोह में छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी और कैट छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष परमानन्द जैन अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

पॉलीकब बना मुख्य प्रायोजक, ग्रीन वायर उत्पाद लॉन्च

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक पॉलीकब इलेक्ट्रिकल एंड केबल का सहयोग लगातार पिछले दो वर्षों से मिल रहा है। समारोह में पॉलीकब इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर अरुण ठाकुर और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के ब्रांच हेड अभय जैन भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कंपनी के नए उत्पाद ग्रीन वायर का लॉन्च भी किया गया।

आयोजन की सफलता में कार्यकारिणी का अहम योगदान

समारोह को सफल बनाने में REMA की कार्यकारिणी के सदस्य राजा मेहता, विजेश जैन, प्रदीप माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, विनोद लालवानी और विकी नथानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button