प्रदेश भर के सरकारी ठेकेदार जुटेंगे आज रायपुर में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

प्रदेश भर के सरकारी ठेकेदार जुटेंगे आज रायपुर में

रायपुर(realtimes) प्रदेश भर के सरकारी ठेकेदार अपनी मांगे पूरी न हाेने पर एक बार फिर से सभी सरकारी विभागों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। इसको लेकर आज प्रदेश के सभी ठेकेदारों रायपुर में जुटेंगे। इनकी दोपहर 2 बजे सिरपुर भवन में बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति बनेगी।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा, विभाग के अधिकारियों का रवैया ठेकेदारों के प्रति ठीक नहीं है। निर्माण विभागों में विसंगतियों की वजह से प्रदेश के अनेक सेक्टर में सरकारी विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हमारी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसलिए उन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आगे होने वाले निर्माण कार्यों को बंद करने के संबंध में बैठक में निर्णय लेंगे। श्री शुक्ला का कहना, लोक निर्माण विभाग के एडीबी प्रोजेक्ट से बन रही सड़कों के निर्माण की गति काफी धीमी है। इसके लिए अधिकारी ही जिम्मेदार है, क्योंकि तय समय पर सड़क निर्माण के रास्ते की बाधाओं का निराकरण नहीं कर सके हैं। उसका नतीजा जा हुआ है कि आज तक केवल 50 प्रतिशत ही निर्माण हो पाया है। श्री शुक्ला ने कहा, जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है, उनमें से सात बिंदुओं का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सचिव के पास लंबित है। हैरानी की बात यह है कि कई बार ध्यान दिलाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसलिए प्रदेश भर के निर्माण विभागों के ठेकेदारों में आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button