तेलंगाना में क्रिकेटर नंदिनी की संदिग्ध मौत, प्रताड़ना का आरोप

विकाराबाद: मृतका नंदिनी मूल रूप से विकाराबाद जिले के यलाल मंडल स्थित संगयापल्ली गांव की रहने वाली थीं. वो विकाराबाद की मधु कॉलोनी में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की कोचिंग ले रही थीं.
परिजनों के मुताबिक, अनिल पिछले कुछ दिनों से प्यार के नाम पर नंदिनी का पीछा कर रहा था और उन्हें लगातार परेशान कर रहा था. वहीं, कृष्णा इस काम में उसकी मदद कर रहा था. परिजनों ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
विकाराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रघु ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 9 बजे नंदिनी की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि नंदिनी ने छत के पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है. पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है.
शुक्रवार (13 नवंबर) सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. सीआई रघु ने पुष्टि की कि परिवार ने दो युवकों पर प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं. जांच के तहत पुलिस ने नंदिनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.
सीआई रघु ने कहा, ‘हम उनके इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट्स की जांच करेंगे ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए परेशान कर रहा था. जांच के नतीजों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.’



