नवीन बाेले- मदरसों में दी जाती है, बम, गोली, बारूद, बनाने की शिक्षा,  कांग्रेस ने कहा- केंद्रीय गृह मंत्री दें इस्तीफा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नवीन बाेले- मदरसों में दी जाती है, बम, गोली, बारूद, बनाने की शिक्षा,  कांग्रेस ने कहा- केंद्रीय गृह मंत्री दें इस्तीफा

रायपुर. भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने देश भर के मदरसों में बम, बारूद, गोली और आतंकवाद को बढ़ाने की शिक्षा दी जाती है। मदरसों में क्या शिक्षा होती है सबको इसकी जानकारी है। इस बयान पर पलटवार करते हुए के बाद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा के सहप्रभारी के इस बयान के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद पर बने रहने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है, उनको तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
दो दिनों के दौरे पर पहुंचे श्री नवीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए देश भर के मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मदरसों में दी जाने वाली शिक्षा को लेकर कहा, मदरसों में बम और गोली, बारूद की चर्चा होती है। आतंकवाद कैसे बढ़े इसकी शिक्षा होती है। मदरसों की शिक्षा पर बात करना बेमानी होगा। हमारी गुरुकुल की परंपरा रही है। गुरुकुल की ही जो शिक्षा होती है उसको आगे बढ़ाना चाहिए। प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे को लेकर कहा, प्रियंका गांधी पहले उस बेटी का जवाब दें जिन का बलात्कार हुआ है। छत्तीसगढ़ में कितनी महिलाओं के साथ अत्याचार हुए। यहां पर मां, बहन, बेटी सभी परेशान हैं। श्री नवीन ने कहा, कांग्रेस के युवराज को भले ही कांग्रेस राजा बनाने में लगी हो लेकिन छत्तीसगढ़ में मां और बहनें दुखी हैं।
नवीन का बयान गलत तो पद से करें बर्खास्त: शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा,भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने इस बात का खुलासा किया है कि मदरसों में संगीन असंवैधानिक गतिविधियों होती हैं। आतंकी गतिविधियां होती है तो देश के गृहमंत्री को अपने पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। यदि श्री नवीन का बयान में तनिक भी सच्चाई है तो यह बात देश के गृहमंत्री को कैसे मालूम नहीं है। यह केन्द्रीय सूचना तंत्र की नाकामी है। या तो नितिन नवीन झूठ बोल रहे हैं या भाजपा की केन्द्र सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल नहीं है। नितिन नवीन झूठ बोल रहे तो इसके लिए भाजपा माफी मांगे तथा नितिन नवीन को पद से बर्खास्त करें नितिन नवीन सही तो गृहमंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। श्री शुक्ला ने कहा, चाहे मदरसे हो या संस्कृत विद्यालय हो या फिर दूसरे धर्मो के द्वारा चलाया जा रहा शैक्षणिक संस्थान हो यहां पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है। श्री शुक्ला ने कहा, नितिन नवीन ने हैट स्पीच देकर एक वर्ग समुदाय के खिलाफ वैमनस्यता फैलाने का षड्यंत्र रचा है अभी न्यायालय ने भी इस प्रकार के हैट स्पीच पर केंद्र सरकार को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेताओं की फितरत है जब भी चुनाव नजदीक आते हैं इस प्रकार से नफरत फैलाने वाली बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Back to top button