
एमएमयू और जामिया के बजट में 15 फीसदी की कटौती
जवाब में शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया को वर्ष 2014-14 में 264.48 करोड़ रुपए का बजट दिया गया था, जबकि 2020-21 में जामिया को 479.83 करोड़ रुपए का बजट मुहैया कराया गया था। लेकिन वर्ष 2021-22 में इसके बजट में करीब 68.73 करोड़ रुपए की कटौती कर इसका बजट 411.10 करोड़ रुपए कर दिया गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जामिया को सिर्फ 105.95 करोड़ का बजट ही दिया गया है।
इसी तरह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बजट पर भी कैंची चलाई गई है। एएमयू का बजट 2014-15 में 673.98 करोड़ था, जो वर्ष 2020-21 में 1520 करोड़ पहुंच गया था। लेकिन वर्ष 2021-22 में इसके बजट में 306 करोड़ रुपए की कटौती कर इसे 1,214.63 करोड़ रुपए कर दिया गया। लेकिन लोकसभा में सरकार द्वारा दिए जवाब के मुताबिक, मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में एएमयू का बजट सिर्फ 302.32 करोड़ रुपए ही था।



