मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

हंगामा-ख़ेज़ हाेगा मानसून सत्र, भाजपा पहले ही दिन लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

रायपुर(realtimes) प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। यह सत्र बहुत ज्यादा हंगामा-ख़ेज़ हाेगा,क्याेंकि इस सत्र के लिए भाजपा ने जहां पहले से ही बड़ी तैयारी की है, वहीं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा पंचायत विभाग के पद से इस्तीफा देने के कारण भाजपा को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। इसी को लेकर भाजपा ने पहले ही दिन अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है, प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति है। छह दिनों के सत्र में लगातार जनहित के मुद्दे उठाने का काम करेंगे।

मानसून सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक पहले ही हो चुकी है। इस बैठक में कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति बनी है। लेकिन इस बीच अचानक टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से इस्तीफा देने को लेकर भाजपा इसको लेकर मुखर हो गई है। डॉ. रमन सिंह से लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पहले यह कह चुके हैं कि भाजपा सत्र में प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। अब जबकि सत्र का आज से आगाज हो रहा है ताे यह कहा जा रहा है कि भाजपा पहले ही दिन प्रदेश सरकार को घेरने के लिए संवैधानिक संकट की बात कहते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

रोज उठाएंगे जनहित के मुद्दे

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कहते हैं कि महज छह दिनों का सत्र है। इसमें प्रदेश सरकार का अनुपूरक बजट भी आएगा। हम रोज जनहति के मुद्दे उठाने का काम करेंगे। किसानों के खाद, बीज की समस्या के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था नशे का कारोबार, रेत का अवैध उत्खनन और कालाबाजारी, लगातार बढ़ रही अनाचार की घटनाओं के साथ कई मुद्दे हैं जिन पर चर्चा के लिए सदन में सवाल भी लगे हैं और ध्यानाकर्षण के माध्यम से भी कई मामले उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button