मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

क्रिस गेल को 2 मिनट के अंदर चाहिए एब्स, बिलकुल अलग अंदाज में पहुंचे जिम, युवराज सिंह की छूटी हंसी

 नई दिल्ली 
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह कई लीग में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फैंस से लगातार कनेक्ट बनाए हुए हैं। उन्होंने अब एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि गेल शानदार बैटिंग के अलावा हटकर हंसी मजाक करने के लिए भी जाने जाते हैं।

गेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह जिम में नजर आ रहे हैं। गेल बिलकुल अलग अंदाज में जिम में एंट्री लेते हैं। वह एंट्री के बाद कहते हैं कि मैं यहां मेहनत करने के लिए आया हूं और मुझे दो मिनट के अंदर एब्स चाहिए। उसके बाद मैं कार्निवल त्योहार मनाऊंगा। वहीं, गेल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘पार्ट 2 देखने के लिए 5 लाख व्यूज।’ गेल के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। गेल का मजाकिया अंदाज देखने के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की हंसी छुट गई। युवराज ने कमेंट में हंसी वाली तीन इमोजी शेयर की।
 
गौरतलब है कि गेल ने कुछ दिन पहले आईपीएल ऑक्शन 2023 के दौरान वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन पर अपनी एक प्रतिक्रिया को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके बाद गेल ने मजाकिया लहजे में कहा कि निक्की पी, मैंने तुम्हें जो उधार पैसे दिए थे क्या अब वो मुझे वापस मिल सकते हैं, प्लीज। गेल नीलामी के समय जियो सिनेमा पर बतौर एक्सपर्ट जुड़े हुए थे। 
 

Related Articles

Back to top button