Gold investors के लिए बड़ी खबर: नीचे फिसला सोने का भाव, चेक करें 10 ग्राम का रेट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold investors के लिए बड़ी खबर: नीचे फिसला सोने का भाव, चेक करें 10 ग्राम का रेट

नई दिल्ली: शेयर बाजार में लगातार गोल्ड की कीमतों में गिरावट आ रही है। जानकरी के अनुसार, हफ्ते के तीसरे दिन भी सोना सस्ता हो गया है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में आ रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि, वहीं, आज चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव आज 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 58,862 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

इसके अलावा चांदी का भाव 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70,020 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कॉमैक्स पर आज गोल्ड का भाव 1935 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है. वहीं, चांदी का भाव 22.63 डॉलर प्रति औंस पर है. ग्लोबल मार्केट में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट की वजह से डॉलर में रिकवरी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button