कमलनाथ ने किया एक और बड़ा ऐलान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कमलनाथ ने किया एक और बड़ा ऐलान

 ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख नए पद बनाकर होगी भर्ती


भोपाल।  मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का महासंग्राम छिड़ चुका है। राजनैतिक दल जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वायदे कर रहे हैं। इस महासंग्राम में एक तरफ जहां बीजेपी अपना किला बचाने की कवायद में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस 2018 की तरह 2023 में भी अपने जादू से सभी को चौंकाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक और बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के जरिए कमलनाथ ने ग्रामीण युवाओं को साधने पर फोकस किया है।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश की युवा शक्ति के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं वचनबद्ध हूं। प्रदेश में युवा हितैषी भर्ती व्यवस्था स्थापित कर कांग्रेस सरकार 2 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेगी और ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख नए पद बनाकर भर्ती होगी। भर्ती परीक्षाओं में कोई शुल्क देय नही होगा, 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। प्रदेश में निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी भर्तियां फिर से शुरु होंगी। हम खुशहाल युवा-खुशहाल मध्यप्रदेश के विजन पर चलेंगे। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।

वचन पत्र में कई सौगातें

विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने अपना भारी-भरकम घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में 18 अक्टूबर को वचन पत्र नाम से पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के इस वचन पत्र में युवा से बुजुर्ग, बच्चों से लेकर महिला और कास्ट से लेकर क्लास, आस्था और विश्वास तक, हर उस मतदाता वर्ग को टारगेट किया गया है। जिसकी भूमिका मध्य प्रदेश के चुनाव में सत्ता का निर्धारण करने वाली मानी जा रही है। प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button