अफ्रीका के खिलाफ टी20: टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

अफ्रीका के खिलाफ टी20: टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई

दिल्ली : शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत ने संभाली है। गिल वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं और वनडे में कप्तानी के लिए के.एल. राहुल और ऋषभ पंत के नाम पर विचार किया जा सकता है। जबकि सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम में हैं।

 वनडे सीरीज से शुभमन गिल को मिल सकता है रेस्ट 
बीसीसीआई के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शुभमन गिल की चोट सिर्फ गर्दन की ऐंठन नहीं है। उन्हें आराम की जरूरत होगी और भारतीय टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी के लिए हड़बड़ी नहीं करेगा। गिल को कोलकाता में पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में ऐंठन का सामना करना पड़ा था। फिर वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और दूसरी पारी में वह बैटिंग के लिए नहीं आए थे।

शुभमन गिल इस समय मुंबई में हैं जहां उनके MRI समेत बाकी टेस्ट हो रहे हैं। सूत्र ने कहा कि यह देखने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं कि मांसपेशी में चोट है या टिश्यू में चोट लगी है। अभी तक तो सेलेक्टर्स को उम्मीद है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेल सकेंगे। कप्तानी के लिए ऋषभ पंत प्रबल दावेदार हैं जो दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी कर रहे हैं। पिछले एक साल में हालांकि उन्होंने एक ही वनडे खेला है।

जायसवाल कर सकते हैं रोहित के साथ ओपनिंग
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर सकते हैं। अभिषेक शर्मा रिजर्व सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। वहीं चोट से जूझ रहे हार्दिक पांड्या अगले साल विश्व कप तक सिर्फ टी20 खेलेंगे। कुलदीप यादव निजी कारणों से ब्रेक ले सकते हैं। ऐसे में स्पिन का दारोमदार अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर पर होगा।

अफ्रीकी टीम कर चुकी स्क्वाड का ऐलान
इस बात की संभावना जताई जा रही है कि वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान एक से दो दिनों में हो सकता है। वहीं साउथ अफ्रीका ने वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी है, जिसमें वनडे टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा है। वहीं टी20 टीम की कमान एडन माक्ररम को मिली है।

Related Articles

Back to top button