national
भाजपा की दूसरी सूची में गड़करी, गोयल और खट्टर समेत 72 उम्मीदवार

नई दिल्ली,13 मार्च (ए)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पीयूष गोयल और हरियाणा व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्रियों क्रमश: मनोहर लाल खट्टर और बसवराज बोम्मई सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
गड़करी एक बार फिर नागपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि गोयल मुंबई (उत्तर) से पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। खट्टर को हरियाणा के करनाल से और बोम्मई को हावेरी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।



