किसानों की 'महापंचायत' के कारण मध्य दिल्ली में यातायात का फूला दम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

किसानों की ‘महापंचायत’ के कारण मध्य दिल्ली में यातायात का फूला दम

नयी दिल्ली: 14 मार्च (ए) केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा।

राजधानी में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई, जिसके परिणामस्वरूप आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया।

Related Articles

Back to top button