दो नए चुनाव आयुक्तों के नाम फाइनल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दो नए चुनाव आयुक्तों के नाम फाइनल

चुनाव आयोग के लिए दो नए चुनाव आयुक्तों के नाम फाइनल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को हाईलेवल कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मदद के लिए दो आयुक्तों का चयन कर लिया गया है। केरल के रिटायर्ड अफसर ज्ञानेश कुमार और पंजाब के सुखबीर सिंह संधू के नाम फाइनल किए गए हैं। 

फिलहाल, अभी तक दोनों अफसरों की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी। चुनाव आयुक्त बनने की रेस में सुखबीर सिंह संधू, ज्ञानेश कुमार के अलावा उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, इंदीवर पांडे और गंगाधर राहत में आगे थे। 

कौन हैं दोनों अफसर?

सुखबीर सिंह संधू: उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन रह चुके हैं। 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं।
ज्ञानेश कुमार: 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं। गृह मंत्रालय में भी तैनात रह चुके हैं। धारा 370 पर फैसले के वक्त गृह मंत्रालय में तैनात थे। सहकारिता मंत्रालय में सचिव पद से रिटायर हुए हैं। 

Related Articles

Back to top button