सीएम विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफ आईआर दर्ज

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में सीएम विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने के मामले पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज किया गया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना बंद होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का एक वीडियो वायरल किया गया था। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने जाकर उनके खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज करवाई है।
उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में सीएम श्री साय पूछते हैं कि, महतारी वंदन योजना का दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरा किस्त भी मिलेगी।
नहीं बंद होगी महतारी वंदन योजना
जिसके बाद सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग आपको भरमा रहे हैं कि, यह बंद हो जाएगा। उसके भ्रम में नहीं आना है, जब तक आप हम लोगों को सरकार में बैठे रहेंगे। तब तक महतारी वंदन का पैसा जाता रहेगा। कांग्रेसी ठगरा और लबरा है और महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी।



