जदयू की महाराष्ट्र इकाई विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी : कपिल पाटिल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

जदयू की महाराष्ट्र इकाई विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी : कपिल पाटिल

मुंबई: 30 जनवरी (ए) जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की महाराष्ट्र इकाई विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा बनी रहेगी। राज्य इकाई के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ राज्य में नयी सरकार बनाई। नीतीश ने 18 महीने से भी कम समय पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।पार्टी महासचिव और विधान परिषद के सदस्य कपिल पाटिल ने यहां कहा कि जदयू की राज्य इकाई विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साथ अपने संबंध जारी रखेगी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हमने शीर्ष नेतृत्व को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।”

पाटिल ने कहा, ”महाराष्ट्र का राजनीतिक गणित बिहार से अलग है। यहां हालात अलग हैं। हम विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साथ अपने संबंध बरकरार रखेंगे। हमने (सीट बंटवारे पर चर्चा के दौरान)बुलढाना लोकसभा सीट मांगी है।”

Related Articles

Back to top button